इस पोस्ट में हम जानेंगे कि बिहार में CSC ID से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं, अगर आप बिहार से हैं और आपके पास भी कॉमन सर्विस सेंटर है यानी आप सीएससी सेंटर चलाते हैं और अपने कस्टमर का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र डायरेक्ट RTPS-3 साइट से बनाते हैं तो इन दस्तावेजों को आप अपने सीएससी आईडी के जरिए भी बना सकते हैं, और यही प्रक्रिया इस पोस्ट में हम जानेंगे।
CSC ID से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाने का प्रक्रिया।
1. सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र में RTPS-3 का ऑफिशियल साइट ओपन करें।
2. अब ऊपर दाहिने साइड “लाॅगिन” का बटन दबाएं, जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

3. अब एक बार फिर से “लाॅगिन के लिए आगे बढ़े” इस बटन को क्लिक करें।
4. अब आप मेरी पहचान पोर्टल पर आ चुके हैं, यहां पर नीचे “CSC” का आइकॅन दिखेगा उसके ऊपर क्लिक करें जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

5. अब आप अपना सीएससी आईडी और पासवर्ड डालने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरें और फिर लाॅगिन का बटन दबाएं जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

6. अब आपके सामने मेरी पहचान पोर्टल CSC के जरिए ओपन हो जाएगा, यहां पर Bihar service Plus production का एक टैब दिखेगा, उसके ऊपर क्लिक करें और फिर “Access Now” नाम का बटन दबाएं। नीचे चित्र देखें। Also Read:- Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: सेलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी

7. अब आप सर्विस प्लस के अपने प्रोफाइल एरिया में आ चुके हैं, यहां पर बाएं साइड पैनल में Apply For Services इस ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर View All Available Services के ऑप्शन पर क्लिक करें नीचे चित्र देखें।

8. अब आपके सामने इस पोर्टल पर जितने भी सर्विस है वो सभी दिखेगा, अब अगर आप जाति, निवास या आए ब्लॉक लेवल पर बनाना चाहते हैं तो फिर दाहिने साइड में सर्च बॉक्स में RO टाइप करें। नीचे चित्र देखें।

ब्लॉक लेवल का जाति निवास या आय प्रमाण पत्र ही ज्यादातर मामलों में बनता है, RO टाइप करते ही ब्लॉक लेवल का जाति निवास या आय प्रमाण पत्र के लिए लिंक दिखने लगेगा, फिर उसके ऊपर क्लिक करके फॉर्म भरे, दस्तावेज अपलोड करें, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और फिर जमा करें।
तो देखा आपने ऐसे करके अपना सीएससी आईडी के जरिए जाति, निवास या आय प्रमाण पत्र बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। हमें उम्मीद है इस पोस्ट से आपको काफी जानकारी मिली होगी, नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।
Also Read:- सीएससी अकाउंट में लॉगिन करने पर बिना लॉगिन किया हुआ पेज दिख रहा है कैसे Fix करें
