आजकल बहुत से CSC VLE के साथ CSC Login Problem आ रहा है यानी जब वो अपने सीएससी अकाउंट में लॉगिन करते हैं तो बिना लॉगिन किया हुआ पेज ही दिखता है और वो अपने डैशबोर्ड में पहुंच नहीं पाते हैं।
जब हम ब्राउज़र में digitalseva.csc.gov.in को ओपन करते हैं और अपना सीएससी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करते हैं तो सीएससी अकाउंट का डैशबोर्ड खुलना चाहिए ताकि हम उसमें काम कर सके लेकिन कई बार ऐसा होता नहीं है, और लॉगिन करने के बाद भी साधारण पेज दिखता है, यानी ऐसा लगता है कि हम लॉगिन किये ही नहीं है जबकि हम लॉगिन कर लिए होते हैं।
अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो इस पोस्ट में हम CSC Login Problem को Fix करने की कोशिश करेंगे, आपके इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे, यह समस्या हमारे भी कई सारे लोगों के साथ आ रहा है।
CSC Login Problem को Fix कैसे करें?
सीएससी अकाउंट में लॉगिन करने पर भी बिना लॉगिन वाला पेज देखने के बाद जब हमने अपना जिला डीएम से बात किया तो उनका कहना था कि आप अपने सीएससी अकाउंट में काम नहीं कर रहे होंगे इस वजह से ऐसा हो सकता है, लेकिन हमने उनको बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है हम अपने सीएससी अकाउंट में रोज कुछ ना कुछ काम कर रहे थे।
फिर डीएम साहब बोले कि अगर आप अपने सीएससी अकाउंट में रोज काम कर रहे थे और फिर भी सीएससी लॉगिन समस्या है तो आप एक सप्ताह रुके और फिर देखें और उसके बाद हमें बताएं, हमने उनके बातों से सहमत होकर एक सप्ताह रुकने का फैसला किया।
एक सप्ताह पूरा होने पर हम इसी पोस्ट में इस समस्या का समाधान को मेंशन करेंगे, अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो आप कमेंट करके हमें बता सकते हैं, साथ ही ये भी बताएं कि आप अपने सीएससी अकाउंट में रोज कितना काम करते हैं ताकि आपके समस्या का सटीक समाधान निकाला जा सके।
एक सप्ताह क्या करें?
इस एक सप्ताह में आप सीएससी से जुड़ा कुछ अन्य काम कर सकते हैं, जैसे- RTPS-3 वेबसाइट ओपन करके CSC आईडी से लॉगिन करके अपने कस्टमर के लिए आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आए और संपति प्रमाण पत्र इत्यादि बना सकते हैं।
इसके अलावा आप तीसरा क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चों को सीएससी ओलंपियाड में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, ताकि वो एग्जाम देकर स्कॉलरशिप एवं मेडल इत्यादि पा सके।
इसके अलावा सीएससी अकाउंट का डैशबोर्ड खोले बिना भी आप वृद्धा पेंशन उपभोक्ता का केवाईसी कर सकते हैं उनका पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं इत्यादि। इसलिए एक सप्ताह तक आपको बैठे नहीं रहना है, बल्कि जो काम बिना सीएससी अकाउंट के डैशबोर्ड खोलें किया जा सकता है उसे जरूर करें।
और अंत में
इस पोस्ट में हमने सीएससी लॉगिन समस्या का समाधान निकालने का कोशिश किया, साथ ही ये भी बताया कि आपका सीएससी अकाउंट ओपन ना होने पर भी आप अपने सीएससी आईडी के जरिए कौन-कौन से काम को कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है ये पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, आप अपना सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और इस पोस्ट को अपने प्यारे दोस्तों एवं सगे संबंधियों में शेयर जरूर करें ताकि उनको भी अपने समस्या का समाधान मिल सके धन्यवाद।

