दसवीं क्लास का छात्र एवं छात्र एवं सेकंड डिवीजन Bihar Board Matric Scholarship 2026 यानी मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed) के लिए medhasoft.bihar.gov.in इस वेबसाइट पर आवेदन करते समय कुछ समस्याओं का सामना कर रहे हैं वह जैसे ही अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाइड करते हैं वैसे ही एक मैसेज दिखता है जो इस प्रकार है “Invalid Registration No! Your Name And Registration No. is not in the list”
इस पोस्ट में हम बिहार के सभी दसवीं पास छात्र एवं छात्राओं के मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना में आवेदन करते समय आने वाले कठिनाइयां के समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें और इसका समाधान पायें।
Invalid Registration No क्यों आ रहा है?
वो सभी छात्र एवं छात्रा जो बिहार बोर्ड से फर्स्ट एवं सेकंड डिवीजन लेकर आए हैं वो बिहार के medhasoft वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बिल्कुल सही डालते हैं एवं अन्य जानकारियां भी सही डालते हैं लेकिन इनवेलिड या गलत रजिस्ट्रेशन नंबर का आना उनके नाम लिस्ट में न होने का इशारा करता है।
इस स्थिति में आप medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर दिए गए कस्टमर केयर के नंबर एवं ईमेल के द्वारा संपर्क कर सकते हैं, इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में medhasoft.bihar.gov.in इस वेबसाइट को ओपन करें।
अब मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed) के नीचे Link 1,2 या 3 में से कोई सा भी एक दबाएं जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

अब आप आवेदन करने वाले पेज पर आ जाएंगे, इस पेज को स्क्रॉल करें और बिल्कुल नीचे फुटर एरिया में आ जाएं, यहां पर Get In Touch के नीचे के तरफ दिए गए फोन नंबर्स को नोट करें साथ ही ईमेल को भी नोट कर लें।
अब सबसे पहले फोन नंबर से कॉल करके अपना समस्या बताएं, अगर फोन नहीं लगता है तो आवेदन करते समय पॉप अप में जो समस्या दिख रहा है उसका स्क्रीनशॉट ले लें और अपना इस ईमेल आईडी से मेधा सॉफ्ट के ईमेल पर एक मैसेज भेजें जिसमें लिखे कि आपके साथ क्या समस्या है, साथ ही उस स्क्रीनशॉट को भी अटैच कर दें।

मेधा सॉफ्ट के तरफ से जल्द ही आपको एक रिप्लाई मिलेगा जिसमें आपके समस्या का समाधान बताया जाएगा, तब तक धीरज रखें और समाधान मिलते ही दोबारा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें।
मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना प्रोत्साहन राशि ₹10000 है बाकी अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार स्कॉलरशिप राशि देखने के लिए मेधासोफ्ट की वेबसाइट पर विजीट करें।
अंत में
तो हमने इस पोस्ट में उन सभी दसवीं पास छात्र एवं छात्राओं के इनवेलिड रजिस्ट्रेशन नंबर से जूझ रहे हैं समस्याओं के समाधान खोजने में मदद किया, उम्मीद है यह पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा, आप अपना प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

