इस वीडियो में हम CSC Certificate और बैनर डाउनलोड करना सीखेंगे, अगर आपको भी सीएससी का आईडी मिल चुका है और आपने अभी तक अपने दुकान पर अपना सीएससी सर्टिफिकेट एवं बैनर नहीं लगाए हैं तो इसे जरूर लगाएं, इस वीडियो को देखें और सर्टिफिकेट एवं बैनर को डाउनलोड एवं प्रिंट करना सीखें।
सीएससी आईडी मिलने के बाद सबसे पहला काम अपना सीएससी अकाउंट से सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना होता है और उसे प्रिंट करके शीशे के फ्रेम में लगाकर अपने दुकान में टांगना जरूरी होता है, एवं साथ ही बैनर भी डाउनलोड करके उस पर आवश्यक बदलाव करके प्रिंट करके अपने दुकान के सामने लगाना जरूरी होता है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे की सीएससी सर्टिफिकेट और बैनर कहां से डाउनलोड करें, एवं इसे कैसे प्रिंट करायें ताकि अपने दुकान में इसे लगा सकें, इसके लिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
CSC Certificate कहां से डाउनलोड करें?
अपना सीएससी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए https://register.csc.gov.in/ इस वेबसाइट को ओपन करें।
अब ऊपर मेनू बार में My Account इस ऑप्शन पर क्लिक करें, नीचे चित्र देखें।

अब अपने अकाउंट में लॉगिन करने के लिए अपना सीएससी आईडी डालें, फिर फिंगरप्रिंट या इरिस दोनों में से किसी एक डिवाइस को चुनने के लिए उस पर क्लिक करें, एवं दिए गए कैप्चा कोड को टाइप करके नीचे कंसेंट एक्सेप्ट करने के लिए छोटा डब्बा पर क्लिक करके टिक मार्क करें, और फिर सबसे नीचे Submit का बटन दबाए, जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

अब बायोमैट्रिक स्कैन वाले पेज पर सबसे ऊपर बाएं साइड में अपना कंसेंट देने के लिए छोटे डब्बे पर क्लिक करके टिक मार्क करें, और फिर सबसे नीचे Start Capture का बटन दबाए, जैसे चित्र में दिखाया गया है।

जब आपका बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक स्कैन हो जाएगा तो फिर आप अपने अकाउंट में प्रवेश कर जाएंगे, अब यहां पर सर्टिफिकेट वाले टैब पर क्लिक करें, जैसे नीचे चित्र में दिखाया गया है।

सर्टिफिकेट वाले टैब पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके सीएससी सर्टिफिकेट का पीडीएफ आ जाएगा, जिसे आप अपने कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं, साथ ही सर्टिफिकेट के बगल में आईडी कार्ड के टैब पर क्लिक करके आप अपना सीएससी आईडी कार्ड भी डाउनलोड करके प्रिंट करके गले में पहन सकते हैं या जेब में रख सकते हैं। Also Read:- सीएससी अकाउंट में लॉगिन करने पर बिना लॉगिन किया हुआ पेज दिख रहा है
सीएससी सर्टिफिकेट का पीडीएफ के रूप में सेव करने के बाद इसे किसी भी पोस्टर बैनर बनाने वाले शॉप में जाएं और अपना सर्टिफिकेट को प्रिंट करा कर शीशे के फ्रेम में भरवा लें और फिर इसे अपने दुकान पर लगा दें।
सीएससी बैनर कैसे डाउनलोड करें।
सीएससी बैनर डाउनलोड करने के लिए https://jaankari.csccloud.in/common-branding.html इस वेबसाइट को ओपन करें।
अब आपको एक से लेकर 14 तरह के बैनर देखेंगे इसमें से आपको एक नंबर ही Generic CSC Center Banner के नीचे डाउनलोड पीडीएफ का बटन दबाएं, और फिर इस पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
अब इस पीडीएफ को आप किसी भी पोस्टर बैनर बनाने वाले शॉप में लेकर जाएं, और उनको बोले कि इस बैनर में कुछ बदलाव करना है, जैसे State LOGOके जगह आप जिस स्टेट से हैं उस स्टेट का LOGO डालें।
सीएससी आईडी के जगह आपको अपना सीएससी आईडी डलवाना है, एवं सीएससी सेंटर नाम के जगह आप अपना सीएससी सेंटर का नाम डलवायें, वही नाम जो सीएससी सेंटर के लिए आवेदन करते समय दिए थे, एवं लास्ट में सीएससी एड्रेस के जगह अपना शॉप का एड्रेस डलवायें, नीचे बैनर का चित्र देखें।

इतना बदलाव करने के बाद उसे ओरिजिनल साइज में प्रिंट करवा लें, और फिर अपने दुकान पर लाकर या तो लकड़ी के फ्रेम में लगवा दें, या फिर दुकान के सामने दीवाल पर किल के जरिए लगा दें।
दीवार पर पोस्टर बैनर लगाने के लिए एक खास तरह का किल आता है जो की स्टील का होता है एवं उसके माथे पर गोल प्लास्टिक लगा होता है। Also Read:- CSC ID से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
अंत में
हमें उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़कर आपको काफी सहायता मिला होगा और आप अपने सीएससी सेंटर का सर्टिफिकेट, आईडी कार्ड एवं बैनर को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए होंगे। अगर अभी भी आपके पास कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों एवं सगे संबंधियों में शेयर जरूर करें ताकि उनको भी लाभ मिले।
