WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

JP University UG 2nd Merit List 2026 Out: जेपी यूनिवर्सिटी दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 13 जुलाई से नामांकन शुरू

जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपी यूनिवर्सिटी), छपरा ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक (UG CBCS) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया था, वे अब दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना आवंटन (Allotment) चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन, दस्तावेज़ सत्यापन तथा शुल्क जमा करने की पूरी समय-सारणी भी जारी कर दी है।

दूसरी मेरिट लिस्ट कब जारी हुई?

विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई 2026 को जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों को इस सूची में सीट आवंटित हुई है, वे निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातिथि
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी11 जुलाई 2026
नामांकन प्रारंभ13 जुलाई 2026
दस्तावेज़ सत्यापन13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 (अपराह्न 4:00 बजे तक)
नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि18 जुलाई 2026 (अपराह्न 4:00 बजे तक)

दूसरी मेरिट लिस्ट कैसे देखें?

इसी पोस्ट में नीचे “Important Link” अनुभाग में जाकर “2nd Merit List/ Allotment Letter देखें” के सामने क्लिक हेयर का बटन दबाए, और फिर अपना ईमेल एवं पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन करें, अपना Allotment Letter डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि पर संबंधित कॉलेज में जाकर दस्तावेज़ सत्यापन एवं नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लेकर जाना होगा।

  • डाउनलोड किया गया आवेदन पत्र (Application Form)
  • डाउनलोड किया गया Allotment Letter
  • मैट्रिक (10वीं) की अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
  • इंटरमीडिएट (12वीं) के मूल दस्तावेज़ अथवा DigiLocker दस्तावेज़
  • एसएलसी/सीएलसी (मूल)
  • आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • गैप ईयर होने पर शपथ पत्र (यदि लागू हो)
  • हाल के चार रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो
  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाता (ABC ID सहित, यदि आवश्यक हो)

नामांकन शुल्क

विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को नामांकन शुल्क का भुगतान समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद उसकी रसीद संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी मूल दस्तावेज़ सत्यापन के समय साथ रखें।
  • निर्धारित अंतिम तिथि और समय के बाद नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन एवं शुल्क भुगतान दोनों प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य है।
  • किसी भी प्रकार की नामांकन संबंधी समस्या होने पर विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पडेस्क ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

निष्कर्ष

यदि आपने जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के यूजी एडमिशन 2026-30 के लिए आवेदन किया है, तो तुरंत दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम और आवंटित कॉलेज जांच लें। यदि आपका चयन हुआ है, तो 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

Important Link

2nd Merit List/ Allotment Letter देखेंClick Here
आफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here
हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करेंTelegram | WhatsApp
महत्वपूर्ण सूचना:- इस पोस्ट में दी गई जानकारी संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत की गई है। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। *जिन तिथियों के साथ चिन्ह लगाया गया है वे अस्थायी हैं और आधिकारिक सूचना के अनुसार इनमें बदलाव संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top