WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

SSC Selection Post 14th Online Form 2026 – 3003 पदों पर भर्ती, 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट करें आवेदन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा Selection Post Phase-XIV Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3003 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं, इसलिए यह विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मई 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
  • आवेदन सुधार (Correction) की तिथि: 11 से 13 मई 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: बाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
  • एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: 0 रुपये
  • दिव्यांग (PH): 0 रुपये
  • सुधार शुल्क:
    • पहली बार: 200 रुपये
    • दूसरी बार: 500 रुपये
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन

आयु सीमा

  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के अनुसार
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 से 30 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी

कुल पदों का विवरण

  • कुल पद: 3003

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है:

  • मैट्रिक (10वीं पास): मान्यता प्राप्त बोर्ड से
  • इंटरमीडिएट (12वीं पास): मान्यता प्राप्त बोर्ड से
  • स्नातक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

  • सामान्य (General): 1534 पद
  • ओबीसी (OBC): 667 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 271 पद
  • एससी (SC): 346 पद
  • एसटी (ST): 185 पद
  • कुल: 3003 पद

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन

जरूरी निर्देश

  • आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • सभी जानकारी सही-सही भरें
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन करें
  • दिए गए तिथियां अस्थायी हो सकती हैं, आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें

Important Link

ऑनलाइन आवेदन करेंClick Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंClick Here
क्षेत्र और पोस्ट के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स देखेंClick Here
Syllabus डाउनलोड करेंClick Here
आफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here
हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करेंTelegram | WhatsApp
महत्वपूर्ण सूचना:- इस पोस्ट में दी गई जानकारी संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत की गई है। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। *जिन तिथियों के साथ चिन्ह लगाया गया है वे अस्थायी हैं और आधिकारिक सूचना के अनुसार इनमें बदलाव संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top